Posts

Showing posts with the label नरंगा

दिल्ली से प्रवासी को लेकर सीतामढ़ी आ रही है बस।

Image
दिल्ली से प्रवासी को लेकर सीतामढ़ी आ रही है बस।  दिल्ली में फंसे प्रवासी लोगों के लिए परिहार प्रखंड अंतर्गत नरंगा के अनुपम यादव जी ने कल 17 मई को 2 बस को दिल्ली से सीतामढ़ी, नरंगा के लिए रवाना किया।  इन बसों में लगभग 46 लोग सवार है। बस आज शाम 18 मई को सीतामढ़ी नरंगा पहुंच जाएगी। बस में सवार नरंगा के अंबूज कुमार ने हमसे बात कर बताया कि "2 बसों में कुल 46 लोग है, और किसी को कोई पैसा नहीं देना पड़ा। हम 2 महीने से दिल्ली के गांधीनगर इलाके में फंसे हुए थे और घर जाने को लेकर बेहद चिंतित थे। हम सभी बस की व्यवस्था करने के लिए अनुपम यादव जी एवं उनके साथियों के शुक्रगुजार हैं।" विडियो:

नरंगा में लॉकडाउन के बीच 9 बजे 9 मिनट कैसा रहा?

कोरोना वायरस की गंभीरता को देखते हुए 24 मार्च 2020 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश को संबोधित कर पुरे देश में रात 12 बजे से 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की। 03 अप्रैल 2020 को सुबह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश को संबोधित करते हुए लोगों से अपील की थी कि 05 अप्रैल को रात 9 बजे सभी लोग अपने घर का लाइट 9 मिनट तक बंद रखे और इन 9 मिनट में मोमबत्ती, दीपक, टार्च, मोबाइल का फ्लैश इत्यादि जलाएं। https://youtu.be/qh689s1vXN8 उनकी बातों पर अमल करते हुए ग्राम पंचायत राज नरंगा उत्तरी के मुखिया श्री नरेंद्र प्रसाद जी ने कल रात पंचायत भवन में दीपक जलाया। उनके साथ रामप्रवेश भंडारी, शुभम पासवान और अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

नरंगा में करोना आपदा पंचायत सेवा दल तैनात

Image
करोना वायरस जैसे गंभीर माहमारी से लडने के लिए "करोना आपदा पंचायत सेवा दल" बनाया गया है। ग्राम पंचायत राज नरगॉ उत्तरी के सीमा पर तैनात करोना आपदा पंचायत सेवा दल (राम प्रवेश भंडारी, कमोद राय, राम प्रवेश राम, विक्रम साह एवं शुभम पासवान जी।

सीतामढी नरंगा में कोरोना का संदिग्ध मिला।

Image
बिहार के सीतामढ़ी जिले के नरंगा गांव में एक कोरोना संदिग्ध मिला है। नरंगा के राकेश कुमार जी अपने परिवार के साथ काठमांडू में रहते हैं। वे कुछ दिन पहले ही गांव आए थे।  उनके आने की जानकारी मिलने पर मुखिया नरेंद्र प्रसाद जी ने मेडिकल विभाग से संपर्क कर उनकी जांच करने को कहा।  मेडिकल टिम ने आकर सेंपल लिया। अभी रिपोर्ट नहीं आई है। डॉक्टरों ने राकेश कुमार और उनके बेटे को हाइस्कूल नरंगा में आइसोलेट कर दिया है। #NarangaBihar